Fri. Oct 2nd, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

8 नवंबर अल्मोड़ा भारतीय जनता पार्टी के एक शिष्टमंडल ने आज अल्मोड़ा नगर निगम के सहायक आयुक्त भरत त्रिपाठी से मुलाकात कर नगर में पथ प्रकाश की व्यवस्था पर गहरी चिंता व नाराजगी व्यक्त की इस इस अवसर पर उन्हें अवगत कराया की नगर के अधिकांश वार्डो में पथ प्रकाश की समस्या बनी हुई है शहर में तेंदुए का आतंक होने के कारण रात्रि में स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा प्रकाश व्यवस्था ठीक ना होने के कारण दुर्घटना का भी भय बना हुआ है तथा सहायक आयुक्त को यह भी अवगत कराया की निगम के विद्युत विभाग पर संपर्क करने पर पता चला है कि विद्युत सामग्री का अभाव बना है जिस कारण यह अव्यवस्था बनी है शिष्ट मंडल ने आग्रह किया कि शीघ्र ही निगम के विद्युत विभाग में पथ प्रकाश सामग्री की व्यवस्था की जाय जिससे नगर वासियों को पथ प्रकाश की समस्या से निजात मिल सके इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष निवर्तमान सभासद अमित साह  मोनू भाजपा जिला उपाध्यक्ष पूर्व सभासद कैलाश गुरुरानी निवर्तमान सभासद नगर महामंत्री मनोज जोशी भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता कृष्णा सिंह देवेंद्र सत्यपाल आदि उपस्थित थे ।