Sun. Jun 28th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

        
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को मा0 न्या0 से जारी गिरफ्तारी वारंटों में अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिये गये हैं।
      
इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी के नेतृत्व में उ0नि0 प्रेम विश्वकर्मा प्रभारी चौकी मंडी द्वारा थाना क्षेत्र से फरार चल रहे एक वारण्टी को मिर्जापुर रायबरेली उ0प्र0 से  गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्त -संजय करवल उर्फ बुद्देश्वर उर्फ बुद्धू निवासी राजगड़ थाना राजगढ़ उ0प्र0 सम्बन्धित फौज बाद संख्या 2696/16 धारा 392/411 भादवि


गिरफ्तारी टीम-

1- उ0नि0 प्रेम विश्वकर्मा 
2- कानि0  अरुण राणा  
3- कानि0 अनिल गिरी