Sat. Apr 4th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

  
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा समस्त थाना प्रभारियो को अधिक से अधिक वारंटियों तथा वांछित अभियुक्तों की शत प्रतिशत गिरफ्तारी किये जाने हेतु सख्त दिशा निर्देश दिए गए हैं।
    


इसी क्रम में डॉ 0 जगदीश चंद्रा पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात के दिशा निर्देशन, में प्रमोद शाह क्षेत्राधिकारी नैनीताल  के पर्यवेक्षण में रमेश बोहरा थानाध्यक्ष तल्लीताल के नेतृत्व में थाना हाजा पर पंजीकृत 16/2025 धारा 318(4)bns बनाम अज्ञात में लाल परमानंद दुर्गा प्रसाद सह धर्मशाला नैनीताल की फर्जी साइट बनकर ग्राहकों से ऑनलाइन कमरे बुकिंग के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्त इंसाफ पुत्र शरीफ निवासी दौलतपुर थाना गोवर्धन जिला मथुरा उत्तर प्रदेश को राजस्थान उत्तर प्रदेश की सीमा से गिरफ्तार किया। जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कराकर न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार नैनीताल भेजा गया है।

गिरफ्तारी टीम

● एस.ओ. रमेश सिंह बोहरा
● उ0नि0 सतीश उपाध्याय
● अoउoनिo सुनील कुमार
● कानिo अनूप सिंह
● कानिo पुष्कर रौतेला

 2- थाना तल्लीताल ने एक वारंटी युनुस पुत्र यूसुफ निवासी अल्लीखा बसफोड़ान थाना काशीपुर उम्र 60 वर्ष धारा 109/120/ 205/419/420/467/468/471 ipc ko गिरफ्तार कर माo न्यायालय नैनीताल के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तारी टीम—

● एस.ओ. रमेश सिंह बोहरा
● उ0नि0 श्याम सिंह बोरा
● कानिo धर्मेंद्र साहनी