Wed. Sep 2nd, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा जनपद में अतिवृष्टि की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने आपात बैठक कर सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों एवं संबंधित कार्मिकों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 24 घंटे अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए।


जिलाधिकारी ने सुरक्षा के दृष्टिगत 3 सितंबर 2026 को जनपद के सभी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं।
उन्होंने जनपद में संचालित ऐसे सभी निर्माण कार्य, जिनमें भू-कटाव अथवा खुदाई की जा रही है, उन्हें तत्काल प्रभाव से रोकने के निर्देश दिए। साथ ही निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा।
जिलाधिकारी ने सभी प्रमुख एवं संवेदनशील मार्गों पर जेसीबी मशीनों को तैयार रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थान पर मलबा आने अथवा मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति में तत्काल कार्रवाई करते हुए मार्ग को यातायात के लिए खोला जाए।
स्वास्थ्य विभाग को सभी स्वास्थ्य व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने तथा एम्बुलेंस सेवाओं को अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में प्रभावित लोगों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।