Sat. Oct 17th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा, नगर में स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में युवा उद्यमी राहुल रौतेला ने पहल करते हुए लोअर मॉल, अल्मोड़ा में अपने नए प्रतिष्ठान ‘कन्नू मोटर्स’ की शुरुआत की। प्रतिष्ठान का शुभारंभ महर्षि विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अंकित जायसवाल एवं भाजपा निकाय प्रकोष्ठ के सह संयोजक कैलाश गुरुरानी ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर कैलाश गुरुरानी ने कहा कि युवा उद्यमी राहुल रौतेला का स्वरोजगार की दिशा में यह प्रयास क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि पहाड़ में युवाओं द्वारा स्वरोजगार अपनाने से जहां पलायन को रोकने में मदद मिलेगी, वहीं स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।
युवा उद्यमी राहुल रौतेला ने बताया कि इससे पूर्व वह नौकरी करते थे, लेकिन उनका मन वहां नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने अपने क्षेत्र में लौटकर स्वरोजगार शुरू करने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि कन्नू मोटर्स में वाहनों की सर्विसिंग, डेंटिंग-पेंटिंग और वॉशिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उनका प्रयास रहेगा कि ग्राहकों को बेहतर सेवा और सुविधाएं प्रदान की जाएं।
प्रतिष्ठान के शुभारंभ अवसर पर कैलाश गुरुरानी, अंकित जायसवाल, रमेश मेर, राहुल रौतेला, जीवन सिंह रौतेला, हीरा सिंह एवं भुवन रौतेला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।