Tue. Oct 14th, 2025
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

बेतालघाट विकासखंड के ऊंचाकोट क्षेत्र में देर रात हुई दुर्घटना


मिली जानकारी के अनुसार बेतालघाट विकासखंड के ऊंचाकोट क्षेत्र में बीते देर रात यह सड़क हादसा हुआ। जिसमें वाहन अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में गिर गया। जिसमें सवार 8 लोगों की मौत हो गई। जिसमें चालक की भी मौत हो गई‌। वहीं दो गंभीर रूप से घायल हुए है। जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि हादसे में ज्यादातर नेपाली श्रमिक हैं। ड्राइवर के साथ 9 नेपाली मजदूर रामनगर के लिए रवाना हुए थे। जानकारी के अनुसार पुलिस के मुताबिक सभी शवों को कड़ी मशक्कत के बाद खाई से बाहर निकाला गया है। बताया गया कि वाहन (UK04-CC-0495) ऊँचाकोट से महेंद्रनगर, नेपाल की ओर जा रहा था, जिसमें 10 लोग सवार थे।

आठ लोगों की मौत

जिसमें घायलों में 1- छोटू चौधरी उर्फ जनल, 2- शांति चौधरी पुत्र धीरज चौधरी है। वहीं मृतको के नाम – 1. विशराम चौधरी, 50 वर्ष, 2. अंतराम चौधरी, 40 वर्ष, 3. गोपाल बसनियत, 60 वर्ष, 4. उदयराम चौधरी, 55 वर्ष, 5. विनोद चौधरी, 30 वर्ष, 6. तिलक चौधरी, 45 वर्ष, 7. धीरज चौधरी, 45 वर्ष, 8. चालक राजेन्द्र कुमार पुत्र हरिराम, निवासी- बासकोट, बेतालघाट, नैनीताल है।

दो लोग घायल

दो नेपाली नागरिक शांति चौधरी और छोटू चौधरी घायल हो गए।