Wed. Feb 4th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा भारतीय जनता पार्टी का लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार अभियान जोरों शोरों से जारी है।


अलग अलग स्थानों में किया प्रचार

इसी क्रम में आज भारतीय जनता पार्टी की टोलिया ने नगर के विभिन्न स्थानों पर मतदाताओं से जनसंपर्क कर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की‌। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं को भाजपा सरकार के 10 साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई और आने वाले समय के लिए पार्टी की प्राथमिकताओं से भी अवगत कराया।

मीडिया प्रभारी जगत तिवारी ने दी जानकारी

मीडिया प्रभारी जगत तिवारी ने अवगत कराया कि आज भारतीय जनता पार्टी के पुर्व विधायक,व प्रदेश उपाध्यक्ष, विधानसभा संयोजक कैलाश शर्मा के नेतृत्व में, भैसीया छाना में प्रचार जोरों शोरों से किया। सुपई, तिलाडी,नैनाखैला  ग्रामीण क्षेत्रों में हजारों कार्यकर्ताओं, समर्थकों ने मोदी मोदी के नारे लगाए व फिर से तीसरी बार मोदी सरकार,चप्पा चप्पा भाजपा के नारे देकर पुरा माहौल भगवा मय कर दिया।

प्रचार में उपस्थित कार्यकर्ता

जनसंपर्क अभियान के दौरान ओबीसी मोर्चे के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अजय वर्मा जिला उपाध्यक्ष भाजपा मीना भैसोड़ा, नगर उपाध्यक्ष चंदन रावत, जिला उपाध्यक्ष नमन गुरुरानी,  नगर अध्यक्ष चंदन बहुगुणा महामंत्री पारस कांडपाल नगर मंत्री मोहित बिष्ट खजान पांडे, आदित्य गुरुरानी, रवि कुमार प्रेम डालाकोटी,गंगा पाण्डेय आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।