Fri. Apr 10th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड अल्मोड़ा. एक ओर जहां बीते मंगलवार से ही उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट किया गया था, तो वैसा ही नजारा विभिन्न जगहों में देखने को मिल रहा है. उत्तराखंड के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है. भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए मंगलवार को जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र और स्कूल बंद करवा दिए गए थे. मंगलवार को तो बारिश नहीं हुई पर मंगलवार रात से लगातार बारिश हो रही है. ऐसे में स्कूलों को बंद रखने संबंधी आदेश अभिभावकों और छात्रों को तब मिला, जब काफी स्टूडेंट स्कूल पहुंच गए या रास्ते में थे. अभिभावकों का कहना है कि अगर वक्त से इसकी जानकारी मिल जाती, तो बच्चों को बारिश में स्कूल न भेजना पड़ता. ऐसे में अधिकारियों पर सवाल खड़े हो रहे हैं.दरअसल, पूरे प्रदेश भर में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. मंगलवार को आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों की छुट्टी के लिए जिलाधिकारियों द्वारा छुट्टी के निर्देश जारी किए गए थे, कुछ जिलों में छुटी का आदेश पूर्व में ही आ गया था, पर अल्मोड़ा में ज़ब बुधवार को भी भारी बारिश देखने को मिली. तब सुबह को छुट्टी के आदेश जारी किए गए, लेकिन आदेश जारी होते-होते कई बच्चे स्कूल पहुंच चुके थे या फिर आधे रास्ते में थे. जानकारी मिलते ही वे घरों को लौट गए. जिसके बाद अभिभावक अधिकारियों पर सवाल खड़े कर रहे हैं कि वक्त रहते जानकारी मिल जाती, तो इतनी बारिश में बच्चों को स्कूल न भेजना पड़ता.