जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
मौसम विभाग ने नैनीताल जिले में 6 जुलाई तक भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। जिलाधिकारी वंदना ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर कल 5 जुलाई (शुक्रवार) को कक्षा 1 से 12 तक सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया है। यानी 5 जुलाई को जिले में सभी स्कूल बंद रहेंगे।
