Sun. Apr 5th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

नैनीताल से प्राप्त सुचना के अनुसार आज दिनांक 05.07.24 को चौकी मल्ला काठगोदाम में आगन्तुक निवासी रावत गांव भीमताल द्वारा अवगत कराया कि उनका पुत्र उम्र-14 वर्ष कल दिनांक 04.07.24 को सांय 05:30 बजे से घर पर नहीं आया है तथा जानकारी मिली कि किसी कैंटर में बैठकर हल्द्वानी की ओर आ गया है।
सूचना पर तत्काल पुलिस टीम आगन्तुक के साथ तलाश, पूछताछ, और cctv कैमरों को चैक किये जाने के उपरांत बालक को डिग्री कॉलेज हल्द्वानी के पास से सकुशल बरामद कर बालक की काउंसलिंग कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
परिजनों द्वारा अपने पुत्र को सकुशल पाकर नैनीताल पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।