जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा। विकास खंड के महरा गांव में तेज बारिश के चलते बहादुर सिंह का मकान आज दोपहर 11बजे भारी बारिश के चलते पानी तेज बहाव के साथ मकान में पीछे से आ गया जिससे मकान क्षतिग्रस्त हो गया परिवार जन सुरक्षित घर से बाहर आ गए कोई जान माल की खबर नहीं है। गांव के सामाजिक कार्यकर्ता भगवंत सिंह ने प्रधान सुरेश चंद्र जोशी ने राजस्व उपनिरीक्षक मनोज पेटशाली को मामले की जानकारी दी और बहादुर सिंह ने मकान क्षतिग्रस्त होने को लेकर सरकार से मुवाअजे की मांग की हैं।
