जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा पुलिस की महिला थाना टीम ने एसएसबी जवानों को नशे के दुष्परिणामों,साईबर अपराध,नये कानूनों,मानव तस्करी,हेल्प लाईन नंबर आदि के बारे में किया जागरुक
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा, के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर जनजागरुकता अभियान चलाया जा रहा है।

जिस क्रम में आज दिनांक 25.10.2024 को सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष महिला थाना अल्मोड़ा निरीक्षक जानकी भण्डारी के नेतृत्व में महिला थाना पुलिस टीम अपर उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद,महिला हेड कानि0 पायल आर्या,महिला कानि0 द्रोपती सुयाल द्वारा एसएसबी कैम्प अल्मोड़ा में साईबर अपराध,मानव तस्करी,नशे से बचने एवं नवीन कानून, हेल्प लाईन नम्बरों के संबंध में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर लगभग 50-60 जवानों को जागरुक किया गया।
👉साइबर अपराध जागरूकता-
वर्तमान में विभिन्न माध्यमों से घटित हो रहे साईबर क्राईम के प्रति जागरूक करते हुए फोन कॉल पर किसी भी व्यक्ति को अपने बैंक खाता, एटीएम कार्ड, ओटीपी आदि की जानकारी नही देने और किसी अंजान लिंक व क्यूआर कोड को स्कैन न करने के बारे में बताते हुए सुरक्षा के अन्य तरीके बताए गए तथा इस जानकारी को अन्य लोगों तक पहुंचाकर उनको जागरुक करने हेतु प्रेरित किया गया।
👉नशा मुक्त अभियान जागरुकता-
अभियान के तहत उपस्थित एसएसबी जवानों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में आगाह करते हुए कभी नशा न करने की प्रेरणा दी गई और अपने परिजनों,दोस्तों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरुक करने के लिये प्रेरित किया गया।
👉नवीन कानूनों की जागरूकता–
इसके अतिरिक्त भारत सरकार द्वारा अधिनियमित तीन नये कानूनों भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम के सम्बन्ध में भी विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया गया।
👉हेल्प लाइन नंबर-
इसके उपरांत सभी को पुलिस हेल्पलाइन नंबर डायल 112, साईबर क्राईम हेल्पलाईन नंबर-1930, सीएम हेल्पलाईन नंबर-1905, महिला हेल्पलाइन नंबर-1090 आदि की जानकारी दी गई ।