जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा
अल्मोड़ा पुलिस के थाना सोमेश्वर ने परचून की दुकान में शराब बेच रहे दुकानदार को दबोचा

एसएसपी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा, द्वारा समस्त प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्षों, एसओजी,एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व नशा तस्करों की गिरफ्तारी के लिये सख्त निर्देश दिये गये है।
दिनांक 24.09.2024 को सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह के नेतृत्व में सोमेश्वर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान भंवरी रनमन में परचून की दुकान में प्रमोद सिंह भंडारी उर्फ पप्पू के कब्जे से 144 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना सोमेश्वर में आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-
अभियुक्त प्रमोद सिंह भंडारी ऊर्फ पप्पू और स्व0 प्रताप सिंह भंडारी निवासी भंवरी रनमन थाना सोमेश्वर जिला अल्मोड़ा
थाना सोमेश्वर पुलिस टीम–
1. अपर उपनिरीक्षक लोमेश कुमार
2.कानि0 सूरज बोरा