Sun. Mar 15th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

देहरादून। मिडिल-ईस्ट में बढ़ते तनाव और ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ते संघर्ष के चलते वैश्विक स्तर पर तेल और गैस आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। इसका असर भारत में एलपीजी सप्लाई पर भी पड़ सकता है, जिससे सिलेंडर संकट की चर्चाएं तेज हो गई हैं।
इसी बीच उत्तराखंड में गैस और एलपीजी की उपलब्धता को लेकर राज्य सरकार सतर्क हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रदेश में गैस आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और कहीं भी किसी प्रकार की कमी की सूचना नहीं है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए राज्य सरकार पहले से ही स्थिति पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि यह चुनौती केवल किसी एक राज्य या देश तक सीमित नहीं है, बल्कि वैश्विक स्तर पर कई परिस्थितियां बनी हुई हैं जिनका असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ सकता है।
सीएम धामी ने भरोसा दिलाया कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश में गैस आपूर्ति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, जिससे आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो।