Mon. Jun 22nd, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा देवभूमि उत्तराखंड के प्रकृति, समृद्धि और खुशहाली के प्रतीक लोक पर्व फूलदेई के शुभ अवसर पर पुलिस लाइन अल्मोड़ा में पुलिस जवानों द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इस दौरान पुलिस लाइन परिसर में जवानों ने सामूहिक रूप से परेड ग्राउंड, मुख्य मार्गों, मंदिर परिसर, आवासीय परिसरों और कार्यालयों में व्यापक सफाई अभियान चलाया। जवानों ने परिसर में फैले कूड़ा-कचरे को एकत्रित कर उसका उचित निस्तारण किया और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया।
स्वच्छता अभियान का उद्देश्य पुलिस परिसर को साफ-सुथरा और सुंदर बनाए रखने के साथ-साथ समाज में भी स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना है। इस अवसर पर सभी जवानों ने स्वच्छता बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।