Tue. Mar 3rd, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा 7 जनवरी आज यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में राज्य आंदोलनकारी ब्रह्मा नन्द डालाकोटी,जिला पंचायत सदस्य शिवराज बनौला ने बताया है कि 10जनवरी को स्थान नगरखान में अपनों की उड़ान फाऊंडेशन तथा बाबा हैड़ाखान ट्रस्ट चिलियानौला के संयुक्त तत्वावधान में एक नेत्र जांच शिविर आयोजित किया जा रहा है। जिसमें 10बजे से 2बजे तक आंखों की जांच तथा शिविर स्थल पर संभव उपचार नि:शुल्क किया जायेगा राज्य आंदोलनकारियों ने जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी,जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी अल्मोड़ा से शिविर में अपने स्तर से भी चिकित्सा दल भेजकर शिविर का अधिकतम लाभ सुदूर ग्रामीण क्षेत्र की जनता को पहुचाने का अनुरोध किया है । राज्य आंदोलनकारियों ने बिकासखंड भैसियाछाना तथा धौलादेवी विकास खंड के मध्य में स्थित नगरखान नामक स्थान में लग रहे इस नेत्र जांच शिविर का जनता से अधिकतम लाभ उठाने की अपील की है ।उपचार के लिए आने वाले लोगों की सहायता के लिए राज्य आंदोलनकारियों का भी एक दल शिविर स्थल पर मौजूद रहेगा जो लोगों की सहायता के साथ साथ क्षेत्र तथा शिविर में आने वाले लोगों की समस्याओं का संकलन भी करेगा तथा उन्हें अपने प्रतिदिन भेजे जाने वाले ज्ञापनों के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को भेजकर समाधान की पहल करेगा।