Tue. Oct 14th, 2025
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

बेंगलुरु: पूर्व सीएम और BJP के वरिष्ठ नेता BS येदियुरप्पा की अब मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। पूर्व सीएम के खिलाफ एक नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है और अब इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उनके खिलाफ POCSO और 354 (A) IPC के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ कर्नाटक के सदाशिवनगर पुलिस ने 14 मार्च देर रात एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में पूर्व सीएम के खिलाफ 17 साल की नाबालिग की मां ने एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस द्वारा शिकायत दर्ज होने की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार POCSO अधिनियम की धारा 8 और भारतीय दंड संहिता की धारा 354 A के तहत मामला दर्ज किया गया था। एफआईआर दर्ज करने के दौरान पीड़िता अपनी मां के साथ मौजूद थी।


वही बीएस येदियुरप्पा के कार्यालय द्वारा भी 53 ऐसे मामलो की सूची दी गई है जिसमे महिला द्वारा अलग अलग स्थानों पर मुकदमे दर्ज कराए गए है, बीएस येदियुरप्पा के दफ्तर के अनुसार महिला को इस तरह के मामले दर्ज करने की आदत है और बीएस येदियुरप्पा निर्दोष है।

कौन हैं बीएस येदियुरप्पा?
गौरतलब है कि बीएस येदियुरप्पा वर्तमान में अभी बीजेपी के संसदीय बोर्ड के सदस्य हैं। वह 1983 से लेकर 2022 तक कई बार कर्नाटक विधानसभा के सदस्य रहे हैं। वह एक मात्र नेता हैं जो कर्नाटक के चार बार मुख्यमंत्री रह चुकी हैं और तीन बार विधानसभा में नेता विपक्ष की जिम्मेदारी निभाई है।

बीएस येदियुरप्पा कर्नाटक की शिकारीपुर विधानसभा सीट से आठ बार विधायक रहे हैं। वह पहली बार 2008 में मुख्यमंत्री बने थे। तब कर्नाटक में पहली बार बीजेपी की सरकार बनी थी। हालांकि उन्होंने 2011 में भ्रष्टाचार के मामले में दोषी साबित होने के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। लेकिन 2016 में उन्हें इस मामले में अदालत ने बरी कर दिया था।