जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
देहरादून/ अल्मोड़ा महिला कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व द्वारा जनपद अल्मोड़ा से प्रीति बिष्ट को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं लीला जोशी को प्रदेश सचिव मनोनीत किए जाने पर जिला अध्यक्ष राधा बिष्ट एवं अल्मोड़ा महिला कांग्रेस की सभी सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया और प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला का आभार व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट ने कहा इस निर्णय से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी और उनके पूर्व अनुभव का लाभ कांग्रेस पार्टी को मिलेगा वर्तमान लोकसभा चुनाव में इन दोनों नेताओं के अनुभवों का लाभ कांग्रेस पार्टी को मिलेगा।
