Mon. Jul 6th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा गो सेवा न्यास के तत्वाधान मे आज गो सदन ज्योली मे गो भक्तों ने गो पालन के महत्व को स्वीकार करते हुवे  पितृ विसर्जन अमावस्या पर गायों को गो ग्रास खिलाया, तथा गो रक्षा का संकल्प लिया। यह कार्यक्रम गौ सेवा न्यास के सचिव दयाकृष्ण काण्ड़पाल ने कराया , इस अवसर पर दयाकृष्ण काण्ड़पाल ने कहा कि गाय एक जीवित प्राणि है यह हमारी सास्कृतिक व आर्थिक परम्पराओं से जुड़ी है। प्रत्येक सनातन  वैदिक धर्मी को अपना शुभ कार्य गौ ह्रास देकर करना चाहिये , उन्होंने कहा कि जब हम अपनी जड़ों से जुड़ते है , तभी अपनी व अपने देश की रक्षा कर सकते है । इस अवसर पर नगर से बहुत से लोग गौ शाला पहुचे उन्होंने गायो को गौ ग्रास खिलाया । जिसमें न्यास से जुडे हुवे   पदाधिकारी बद्री अग्रवाल , पूरन चन्द्र तिवारी , चन्द्रमणी भट्ट यशवंत परिहार ,डा रमेश जोशी ,पी एस सत्याल डे केयर के अध्यक्ष हेम जोशी , सहित बहुत से लोग पहुचे ।