जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
दिनाँक 16-10-2024 को आम आदमी पार्टी उत्तराखंड द्वारा संगठन का विस्तार कर गढवाल व कुमाऊँ-मंडल से प्रदेश संगठन, जिला संगठन, महिला मोर्चा, बंगाली मोर्चा, युवा मोर्चा, जिला मीडिया व सोशल मीडिया प्रभारी पदाधिकारीयों की नियुक्ति की घोषणा की गई। इसी कड़ी में दानिश कुरैसी को एक बार फिर अल्मोड़ा युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है ,


इस मौके पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एस एस कलेर ने कहा पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से संस्तुति के पश्चात प्रदेश व जिला मे सक्रिय भूमिका निभा रहे कर्मठ व योग्य कार्यकर्ताओं को मुख्य ईकाई व विभिन्न मोर्चो मे नियुक्ति की घोषणा की गई, आप उत्तराखंड संगठन के दृष्टिगत तीव्र गति से विस्तार कर रही है, देवभूमि की जनता केजरीवाल माॅडल से प्रभावित है जिसकी बानगी यह है कि मात्र एक माह मे प्रदेश संगठन मे लगभग 225 पदाधिकारीगण की नियुक्ति की जा चुकी है।
आप संगठन आगामी सभी चुनाव मे भागीदारी करने के लिऐ बूथ स्तर पर मजबूत हो चुका है, जनता ने भाजपा-काँग्रेस को मौका देकर देख लिया है आज जनता प्रदेश की दिशा व दशा को बदलने के लिऐ आप को उत्तराखंड मे मौका देने को वचनबद्ध हो चुकी है।