Tue. Mar 3rd, 2026
Spread the love

छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, सड़क सुरक्षा, महिला सुरक्षा व नशे के दुष्प्रभावों सहित विभिन्न विषयों पर दी महत्त्वपूर्ण जानकारी

जनतानामा न्यूज भुवन जोशी अल्मोड़ा


दिनांक- 28.12.2023 को देघाट पुलिस के उपनिरीक्षक जीवन सिंह सामंत द्वारा जीआईसी मालीखेत में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावो से जागरूक कर जीवन में हमेशा नशे से दूर रहने तथा गांव या आसपास नशे से सम्बन्धित सामग्री बेचने वालों की सूचना पुलिस को देने हेतु बताया गया।
पुलिस द्वारा छात्र-छात्राओं को वर्तमान में प्रचलित साइबर अपराध के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर बताया कि गांव-देहात के लोग जागरूकता के अभाव में साइबर ठगी के शिकार बन जाते है, जागरूक रहकर इनसे बचा जा सकता है, बचाव के उपाय बताकर लोगों को जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया।
सोशल मीडिया का उपयोग सावधानी पूर्वक करने हेतु सचेत किया गया।


सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक कर यातायात नियमों व एमवी एक्ट के प्रावधानों की जानकारी देकर यातायात नियमों का हमेशा पालन करने और बालिग होने तक वाहन नहीं चलाने की उचित हिदायत दी गई।
पुलिस हेल्पलाईन नम्बर डायल 112, साईबर क्राईम हेल्प लाईन नम्बर 1930, महिला हेल्प लाईन नम्बर 1090 सहित अन्य हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए किसी भी प्रकार की समस्या/शिकायत होने पर तत्काल इन नम्बरों पर सूचना देने हेतु बताया गया।
छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय स्टॉफ को उत्तराखण्ड पुलिस एप में उपलब्ध सभी आनलाईन सुविधाओं, महिला सुरक्षा फीचर गौरा शक्ति व 🆘 बटन की उपयोगिता के बारे में जानकारी देकर जागरुक किया गया।