जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा -01-जनवरी आज यहां राज्य आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री,लोक निर्माण विभाग मंत्री उत्तराखंड शासन तथा जिलाधिकारी अल्मोड़ा को पत्र लिखकर भैसियाछाना बिकासखंड के ढाना -मुनेश्वरर, विकास खंड धौलादेवी के तोली- मैंचून -बरतोली मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि उक्त मोटर मार्गों का निर्माण कार्य 10 वर्ष पूर्व शुरू हुआ था विभागीय लापरवाही से अभी तक पूर्ण नहीं हुआ है। इन मोटर मार्गों में वरसात में जहां अत्यधिक कीचड़ हो जाती है तथा सड़क का मलवा लोगों के घरों तथा खेतों में चला जाता है वहीं गर्मीयों में धूल उड़ती है जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है ग्रामवासी अनेक बार विभाग एवं शासन -प्रशासन को पत्र लिख चुके हैं किन्तु किसी भी स्तर से कार्यवाही नहीं हो रही परिणाम स्वरूप ग्रामवासी आंदोलन को बाध्य हैं ।पत्र में 15दिन के भीतर सड़कों को पूर्ण करने का कार्य प्रारंभ न।होने पर सड़क के प्रारंभ होने के स्थानों पर धरना देने की चेतावनी भी दी गयी है। पत्र में ब्रह्मा नन्द डालाकोटी, शिवराज बनौला, बसंत बल्लभ पूर्व प्रधान जोग्यूड़ा के हस्ताक्षर हैं।
