Wed. Feb 4th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के पदाधिकारीयों द्वारा आज अल्मोड़ा के मुख्य बाजार में महिला कल्याण संस्था द्वारा निकाली गई महिला होलियारों की टीमों का जौहरी बाजार स्थित जिला महिला उपाध्यक्ष वंदना वर्मा के प्रतिष्ठान मलिका सूट के समक्ष जलपान की व्यवस्था की गई।



सर्वप्रथम देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के सभी सदस्यों ने महिला होलियारों का स्वागत उनके साथ होली गायन कर किया तत्पश्चात् सभी को जलपान करा उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार, नगर अध्यक्ष संजय साह ‘रिक्खू’, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज वर्मा, जिला प्रभारी युसूफ तिवारी, जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद पवार ‘भीमा’, जिला महामंत्री हिमांशु कांडपाल, नगर महासचिव दीप चंद्र जोशी, जिला महिला उपाध्यक्ष वंदना वर्मा, नगर महिला उपाध्यक्ष मनु गुप्ता, सदस्यता प्रमुख राजेंद्र तिवारी, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु बिष्ट, नगर उपाध्यक्ष दीपक जोशी, आनंद सिंह भोज, जिला संयुक्त महामंत्री कमल बिष्ट, जिला संगठन मंत्री नीरज थापा ‘बिट्टू’, जिला कोषाध्यक्ष गणेश जोशी ‘गुड्डू’, नगर कोषाध्यक्ष रोहित साह, जिला मंत्री दिनेश कांडपाल, दीपक बिष्ट, दीपक नायक, नगर उपसचिव जयप्रकाश पांडे, अमन टकवाल, जिला प्रचार मंत्री दिक्षित जोशी, अनिल वर्मा, सुधीर गुप्ता मौजूद रहे।