जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
कालेज प्रशासन द्वारा नगर पालिका को इसकी जानकारी पूर्व में दी गयी है

स्थानीय लोग फैले कूड़े और दुर्गन्ध से परेसान

अल्मोड़ा सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा में कैलजा एवं जियासनी छात्रा छात्रावास के समीप सडक पर जो पालिका द्वारा कूड़ेदान लगाया गया था उसकी नियमित सफाई न होने के कारण पर बिखरा पड़ा है जिस कारण बीमारियां फैलने का खतरा लगातार बना हुआ है। जिसे परिसर के पर्यावरण मित्रों द्वारा इकट्ठा कर कड़ेदान में डलवाया जा रहा है। कूड़ेदान की नियमित रूप से सफाई न हो पाने के कारण आसपास रहने वाले अन्य लोगो द्वारा भी सड़क पर कूड़ा फेंका जा रहा है। जिससे सड़क पर कूड़े के बिखराव से सड़क पर चलने वाले वाहनो और राहगीरी तथा छात्र-छात्राओं को दुर्गन्ध की समस्या का सामना करना पढ़ रहा है। स्थानीय लोगों व छात्रों द्वारा भी उक्त वो संबध में रोष व्यक्त किया गया है। पालिका प्रशासन द्वारा प्रत्येक दिन या समय समय पर उक्त कूठेदान में एकत्र कूड़े का निस्तारिकरण किया जाना अति आवश्यक है। जिससे साफ-सफाई का सुनिश्चित हो सके ।