जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा आज दिनांक 27/09/2024 को पपरशेली-भल्यूडा मोटर मार्ग के निर्माण के लिए पूर्व में विनय किरौला के नेतृत्व में ग्रामीणों द्वारा अधिशासी अभियंता लो0नी0वी0 के घेराव के बाद आज लो0नी0वी0 के सहायक अभियंता,वन विभाग, वन निगम,राजस्व के कर्मचारियों द्वारा लंबे समय से लटकी इस सड़क के निर्माण में आ रही तकनीकी बाधाओं को दूर करने के लिए सँयुक्त निरीक्षण किया गया,जहाँ मोके पर सभी विभागों द्वारा आपसी सामंजस्य बैठा कर सड़क निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर कर लिया गया है,सहायक अभियंता लो0नी0वी0 द्वारा मौके पर ग्रामीणों को आस्वस्त किया है कि कल दिनांक 28/09/2024 से निर्माण धीन सड़क मार्ग में जॉब-पिलर लगाने का कार्य प्रारंभ हो जाएगा,इसके साथ ही वन विभाग द्वारा कार्य किया जाएगा।

सामाजिक कार्यकर्ता विनय किरौला द्वारा सड़क मार्ग के निर्माण की एक निश्चित तिथि देनी की माँग पर संबंधित विभाग सहायक अभियंता व वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आज सर्वे की रिपोर्ट बना कर व उच्च अधिकारियों से वार्ता कर कार्य प्रारंभ की तिथि दे दी जाएगी।
जिस पर विनय किरौला सहित ग्रामीणों का कहना है कि नियत तिथि में कार्य प्रारंभ न् होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
आज मोके पर विभिन्न विभागीय अधिकारियों सहित विनय किरौला,जीवन सिंह बिष्ट,संजय बिष्ट,मोहित बिष्ट,गौरव बिष्ट,सागर बिष्ट,विजय बिष्ट,हिमांशु बिष्ट,सुभम बिष्ट,विजेंद्र बिष्ट,मयंक बिष्ट,अजय बिष्ट,पवन बिष्ट, मोहित बिष्ट,सौरव बिष्ट सहित दर्जनों ग्रामीण युवा उपस्थित थे।