जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा 30 सितंबर 2024 खाद्य सुरक्षा विभाग एवं व्यापार मंडल अल्मोड़ा द्वारा खाद्य व्यापारियों के लिए खाद्य सुरक्षा के संदर्भ चलाया जाएगा जागरूकता कार्यक्रम ।

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी पी सी जोशी द्वारा बताया है कि सभी नागरिकों को सुरक्षित, पौष्टिक एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन अल्मोड़ा तथा व्यापार मण्डल के साथ मिलकर खाद्य व्यापारियों को जागरूक किया जाएगा ।
बाहर से आने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जाँच हेतु वाहनो को भी चैक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण द्वारा ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भी खाद्य व्यापारियों को सुधार हेतु नोटिस भेजे जाएँगे एव संबंधित व्यापारी को फ़ूड सेफ्टी अथॉरिटी के पोर्टल पर सुधार कर अनुपालन रिपोर्ट अपलोड करनी होगी।
बताया कि फ़ूड सेफ्टी एंड स्टैण्डर्ड अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया द्वारा इंडियन स्वीट को कल्चरल एंड हेरिटेज के रूप में मान्यता दी गई है तथा एक्सपोर्ट एव इंपोर्ट मार्केटिंग हेतु गाइड लाइन बनाई गई है। अल्मोड़ा की मशहूर बाल मिठाई को देश विदेश में एक्सपोर्ट करने हेतु खाद्य संरक्षा विभाग व्यापारियों को जागरूक करेगा जिससे स्व रोजगार को प्रोत्साहन मिल सके।