Wed. Apr 15th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

आज दिनांक 24 सितम्बर 2024 को राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस का भव्य आयोजन का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कार्यक्रम संयोजक डॉक्टर डी एस धामी तथा परिसर के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर रवीन्द्र नाथ पाठक तथा कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर प्रेम खाती के नेतृत्व में समस्त अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करने के उपरांत रंगारंग कार्यक्रम के साथ सोबन सिंह जीना परिसर स्थित ऑडिटोरियम में किया गया कार्यक्रम में संरक्षक के रूप में उपस्थित सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट ने समस्त उपस्थित छात्र-छात्राओं तथा स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए उन्हें राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों को अपने जीवन में उतर कर सामाजिक तथा देश हित के लिए कार्य करने हेतु प्रेरित किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अल्मोड़ा जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  देवेंद्र पींचा ने छात्रों को समाज में पनप रही नशे की दस प्रवृत्तियों से परिचित कराया तथा भविष्य में किसी भी प्रकार का नशा न करने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित हुआ किया इसके अतिरिक्त उनके द्वारा छात्रों को साइबर क्राइम तथा डिजिटल फ्रॉड के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई कार्यक्रम में परिसर के अध्यक्षता छात्र कल्याण प्रोफेसर शेखर जोशी परीक्षा नियंत्रक सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा डॉक्टर नंदन सिंह बिष्ट 24 गर्ल्स बटालियन एनसीसी एएनओ लेफ्टिनेंट डॉक्टर ममता पन्त आदि ने भी समस्त स्वयंसेवियों को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों महत्व तथा वर्तमान समय में उनकी प्रासंगिकता से परिचित कराया कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रतिभागियों द्वारा विभिन्न शैक्षिक सांस्कृतिक तथा एकल प्रस्तुति के माध्यम से अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम की सफल संचालन में कार्यक्रम सहायक  नंदन सिंह जरौत,  जितेंद्र कुमार  जयवीर नेगी सहित समस्त स्वयंसेवी प्रांजल कुंजवाल, जया जोशी,कात्यायनी भाकुनी, प्रीति कनवाल, करीना नगरकोटी,हिमांशु जोशी , जगजीवन, अंकित, दर्शन, योगेश, नवल जोशी, दिव्या राज सहित विश्वविद्यालय परिसर के विभिन्न संकायों में अध्ययनरत छात्र छात्राएं, एनसीसी के 72वीं तथा 24वीं वाहिनी के कैडेट्स मौजूद थे।