Wed. Sep 9th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

नैनीताल पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर किया जागरूक, नियमों के पालन का दिलाया संकल्प


रानीबाग स्थित NCC कैंप में नैनीताल पुलिस की ओर से यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में यातायात निरीक्षक हल्द्वानी भूपेश पाण्डेय ने NCC कैडेट्स को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
कैडेट्स को सुरक्षित आवागमन, हेलमेट व सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही यातायात संकेतों और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की गई।
पुलिस ने कैडेट्स को स्वयं यातायात नियमों का पालन करने के साथ-साथ अपने परिवार, मित्रों और आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के दिशा-निर्देशों के क्रम में चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है।