जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा वाक्या है जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा का यहां बीते दिनों चौसली लोधिया निवासी जीवन्ति देवी की कुल्हा फेक्चर हो गया था, जिसे मरीज के परिजनों द्वारा अल्मोड़ा जिला चिकित्सालय लाया गया जहां डॉक्टरों ने कुल्हा प्रत्यारोपण की सलाह दी । जिनका बीते शुक्रवार को आर्थो सर्जन डॉ पी के मेहता द्वारा सफल ऑपरेशन हो गया है।बताया जा रहा है कि वृहस्पतिवार को महिला का हीमोग्लोबिन कम हो गया परिजनों से ब्लड की व्यवस्था को कहा तो वो ब्लड की व्यवस्था में लग गए , काफी मश्क्कत के बाद भी जब A+ ब्लड की व्यवस्था नही हो पा रही थी, तब हड्डी रोग विशेषज्ञ स्वयं ब्लड देने पहुँच गए, और महिला की जान बचाई।
