जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
आप के राष्ट्रीय नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री दिल्ली सरकार मनीष सिसौदिया दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखण्ड पहुँचे थे। देहरादून स्थित सहस्त्रधारा हैलीपेड से प्रातः केदारनाथ दर्शन के पश्चात सिसौदिया जी पुनः दोपहर को देहरादून पहुँच गये थे।

मनीष सिसौदिया रात्रि विश्राम हेतु देहरादून स्थित एक निजी होटल मे ठहरे थे।
रात्रि 9 बजे अचानक मनीष सिसौदिया देहरादून के घंटाघर पर युवाओं के बीच लोकप्रिय गेलोर्ड की आईस क्रिम खाने पहुँच गये। वहाँ उपस्थित लोगो को जैसे ही पता लगा कि मनीष सिसौदिया जी उनके बीच है तो लोगो की भीड जुटना शुरू हो गई, वहाँ युवाओं ने उन्हे घेर लिया व सेल्फी व फोटो लेने लगे।
मनीष जी ने किसी को निराश नही किया सभी के साथ फोटो खिचाईं ओर फिर वहाँ से चले गये। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी रोहित मेहरौलिया, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एस एस कलेर, प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल चौधरी, संगठन मंत्री कुलवंत सिंह व आप नेता सोनू सिसौदिया उपस्थित रहे।