Tue. Apr 21st, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा आज 2 अक्टूबर को अल्मोड़ा के नगर पालिका सभागार में अपनी धरोहर संस्था द्वारा गोलज्यू संदेश यात्रा के  सफल अयोजन को लेकर बैठक हुई अपनी धरोहर के मीडिया प्रभारी विनोद तिवारी ने बयान जारी कर बताया की 4 नवंबर को चंपावत से आरंभ होगी और 24 नवंबर को चंपावत में समाप्त होगी जो की 19 नवम्बर को अल्मोड़ा जिले में झाकरसेम से प्रवेश करेगी फिर नगर भ्रमण करेगी और चितई गोलज्यू रात्रि विश्राम गैराड़ गोलू में किया जाएगा


20 नवंबर को अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर द्वाराहाट उदयपुर में रात्रि विश्राम किया जाएगा इसके बाद 21 नवंबर को रानीखेत ताड़ीखेत बिनसर और चिमड़ ख़ान में यात्रा जारी रहेगी और इसके बाद यात्रा अन्य जिलों को आगे बढ़ जाएगी

आपको बता दें कि गोलू सन्देश यात्रा 13 जिलों के 75 स्थानों से गुजरती हैं और लाखों की संख्या में श्रद्धालु इसमें भाग लेते हैं।।

गोलू संदेश यात्रा को सुनियोजित  तरीके से  करने के लिए आयोजित किए जाने के उद्देश्य से एक कार्यकारी समिति का गठन किया गया जिसके संरक्षक शंकर दत्त पांडे को बनाया गया

जिनमे अन्य सदस्य गण भी मनोनित हुए यह समिति अल्मोड़ा में गोलू यात्रा भ्रमण के दौरान तमाम व्यवस्थाओं को देखेगी और जिम्मेदारियां का वहन करेगी

आज इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुरेश कांडपाल, प्रदेश उपाध्यक्ष मनमोहन चौधरी, सिख संगत अपनी धरोहर गुरमीत जी, चितई गोलू मंदिर के अध्यक्ष नितिन जी,गैराड गोलू मंदिर के अध्यक्ष वीरेंद्र भोज,महिला संयोजक राधा तिवारी,विवेकानंद की प्रधानाचार्य गोदावरी चतुर्वेदी,पारस कांडपाल,शंकर दत्त पांडे जी, देवाशीष नेगी,प्रत्येश पांडे भास्कर,संजय अग्रवाल,हरीश कनवाल,जगदीश चंद्र दुर्गापाल,मंजू जोशी,मीना भैसोड़ा,राधा तिवारी,गीता मेहरा राधा बिष्ट,वसुधा पंत,राजेश कुमार,रोबिन भंडारी,विमला तिवारी ,गीता नयाल, निर्मला कांडपाल,पुष्पा जोशी आदि गणमान्य मौजूद रहे।।