Wed. Apr 15th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा भारतीय जनसंघ के सस्थापक एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर आज भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा पांडे खोला पार्क स्थित पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया इस अवसर पर उपस्थित सेवा पखवाड़े के जिला संयोजक कैलाश गुरुरानी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी यह विचार कि समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति का विकास सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए इसी सिद्धांत पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार काम कर रही है देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा चलाई जा रही अधिकांश योजनाएं समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्तियों को ही समर्पित हैं इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक के निवर्तमान अध्यक्ष ललित लटवाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल जी के उपाध्यक्ष आज भी समाज को दिशा प्रदान कर रहे हैं इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू ने कहा कि आज नगर मंडल के सभी बूथों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती मना कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अमित साह  मोनू जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने वर्तमान जिला सहकारी बैंक का अध्यक्ष ललित लटवाल महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लीला बोरा अजय वर्मा दिनेश मठपाल सलमान अंसारी नेहा उप्रेती नमन गुरुरानी अभिषेक जोशी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे ।