जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
थाना धौलछीना टीम ने यातायात नियमों को उल्लघंन कर रहे 17 लोगों पर की चालानी कार्यवाही,
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा, द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए गये है।


जिस क्रम में दिनांक 08.11.2024 को सीओ अल्मोड़ा, श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष धौलछीना श्री विजय नेगी के नेतृत्व में धौलछीना पुलिस द्वारा धौलछीना थाना क्षेत्र में चैकिंग अभियान चलाया गया।
चैकिंग के दौरान *यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले कुल 17 लोगों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गई जिसमें 02 लोगों के कोर्ट चालान किये गये और 15 लोगो* पर नगद जुर्माना लगाया गया।
साथ ही चैकिंग के दौरान बस चालकों एवं परिचालकों को हिदायत की गई कि बसों में क्षमता से अधिक सवारी ना लेकर जायें और समय-समय पर बसों का सही प्रकार से रखरखाव करें।यात्रियों को जागरूक किया गया कि यदि बस चालक एवं परिचालक क्षमता से अधिक सवारी बैठाते हैं तो तुरंत डायल 112 पर शिकायत करें, जिससे दुर्घटनाओं को होने से रोका जा सके।