Tue. Oct 14th, 2025
Spread the love

शराब के नशे में दौड़ा रहा था टैक्सी कार धौलछीना पुलिस ने पीछा कर किया गिरफ्तार

जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड


   
   एस एस पी देवेन्द्र पींचा द्वारा जिले में एक प्रभावी यातायात व्यवस्था बनाकर सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने को आजकल सड़क सुरक्षा अभियान के तहताहन चालको को यातायात नियमो के पालन को जागरूक कर नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है, व शराब पीकर वाहन चलाने वालों का वाहन सीज कर डीएल निरस्त किये जा रहे है।

इसी कड़ी में आज शराब पीकर वाहन चलाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस धौलछीना अल्मोड़ा  द्वारा कार्रवाई की गई। दरअसल, 5/2/2024 को धौलछीना थानाध्यक्ष द्वारा पुलिस टीम के साथ चेकिंग के दौरान वाहन सख्या UK01TA4130 को रोका गया तो वाहनचालक ने रोकने के बजाय गाड़ी तेजी से आगे बढ़ा दी।
ड्राइवर लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। जिसके बाद उसका पीछा कर रोका गया। गिरीश चन्द्र जोशी गुरकुना, गरुड़ाबाज, दन्या शराब के नशे में पाया गया

    शराब के नशे में वाहन चलाने पर वाहन चालक को मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर वाहन टैक्सी कार को सीज करते हुए चालक के डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।