Mon. Apr 20th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा पुलिस की थाना देघाट टीम ने कल रात्रि में होटल/ढाबा चेकिंग के दौरान  की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही


होटल से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, संचालक गिरफ्तार

 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा   देवेन्द्र पींचा,  द्वारा आगामी त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत समस्त थाना/चौकी व एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी, बिक्री व भण्डारण करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।
      

दिनांक 09/10/2024 की रात्रि सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष देघाट दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में देघाट पुलिस द्वारा देघाट बाजार क्षेत्र में होटल/ढाबा की चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान एक होटल संचालक बालम सिंह के कब्जे से 12 पेटियों (जिसमें 306 पव्वे Soul mate, 126 पव्वे 8 PM, 18 अद्दे 8PM, 12 बोतल मेकडवल शराब) से अवैध अंग्रेजी शराब बरामद होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना देघाट में धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।

पूछताछ-

अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह ठेकों से थोड़ा-थोड़ा करके शराब खरीद कर अपने होटल में लोगों को बेचता हैं, जिससे  मुनाफा अर्जित करता हैं। 

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-
        

बालम सिंह पुत्र  स्व भवान सिंह बिष्ट निवासी ग्राम फतेहपुर भरसौली, देघाट जिला अल्मोड़ा

बरामदगी-
     

  अभियुक्त के कब्जे से 12 पेटियों (जिसमें 306 पव्वे Soul mate, 126 पव्वे 8 PM, 18 अद्दे 8 PM, 12 बोतल मेकडवल) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद। 
कीमत- 97,000/- रुपये (सत्तानबे हजार रुपये)

देघाट पुलिस टीम–

1-थानाध्यक्ष देघाट दिनेश नाथ महन्त
2-हे0कानि0 तरुण मिश्रा
3-कानि0  नीरज सिंह बिष्ट
4-कानि0  मदन सिंह बिष्ट
5-कानि0  कार्तिक बोरा