Sun. Apr 5th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

बागेश्वर: भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद बागेश्वर अन्तर्गत बहुत भारी से अत्यन्त भारी वर्षा होने तथा आकाशीय बिजली गिरने का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसी के मद्देनजर एहतियात बरतते हुए जिलाधिकारी अनुराधा पाल कल यानी 6 जुलाई 2024 (शनिवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक) एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया है।