Sun. Oct 4th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

दिनांक 04.07.2024 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा महोदय के आदेशानुसार अग्निशमन अधिकारी अल्मोड़ा महेश चंद्र द्वारा सोमेश्वर रोड वलसा खालसा क्षेत्र में स्थित सोलर पावर प्लांट का अग्नि सुरक्षा के दृष्टिगत से भौतिक निरीक्षण किया गया। सोलर पावर प्लांट में स्थापित अग्निशमन उपकरणो को चैक किया गया। अकार्यशील अग्निशमन उपकरण को कार्यशील दशा बनाये रखने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। साथ ही सोलर पावर प्लांट के स्टाफ को अग्निशमन अधिकारी द्वारा प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के संचालन की जानकारी दी गई।