Tue. Mar 3rd, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

उत्तराखंड की सबसे पुरानी देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा की सदस्यता अभियान के तीसरे दिन आज प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अल्मोड़ा के पूर्व एवं वर्तमान जिला एवं नगर पदाधिकारीयों ने देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के सदस्यता प्रभारी राजेंद्र तिवारी, मनोज सिंह पवार, हिमांशु कांडपाल, भीमा पवार के नेतृत्व में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण की।
सदस्यता ग्रहण करने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष व्यापार मंडल हरेंद्र वर्मा,
वर्तमान जिला संरक्षक दिनेश गोयल, पूर्व जिला प्रभारी अनूप गुप्ता, पूर्व जिला महामंत्री कमल गुप्ता, पूर्व जिला उपाध्यक्ष दीप चंद्र जोशी, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष अतुल साह, वर्तमाम जिला समन्वयक त्रिलोचन जोशी, पूर्व नगर अध्यक्ष संजय साह ‘रिक्खू’, पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजय अग्रवाल, पूर्व कोषाध्यक्ष दिनेश मठपाल, पूर्व संयुक्त महामंत्री विनित बिष्ट, पूर्व जिला उपसचिव सुमित सोनकर, पूर्व संयुक्त जिला महामंत्री अभय साह, पूर्व जिला संगठन मंत्री कमल बिष्ट, पूर्व जिला उपाध्यक्ष बालम सिंह कपकोटी, पूर्व जिला संगठन मंत्री शहनवाज अंसारी, पूर्व संगठन मंत्री मनोज पटवा आदि ।