Thu. Jan 22nd, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ भुवन जोशी अल्मोडा उत्तराखण्ड

अपने गांव और क्षेत्र में सभी का सहयोग


ठंड के मौसम में 25 बुजुर्ग को रजाई व तकिये किये वितरण

अल्मोड़ा आज दिनांक 05.01.2024 को ग्राम पंचायत चमतोला में 80 वर्ष से अधिक आयु वाले बुजुर्ग को इस ठंड के मौसम में 25 बुजुर्ग को रजाई व तकिया वितरण किया गया जिसमें नवीन चन्द्र पाण्डेय पुत्र स्व भोला दत्त पाण्डेय दुगालखोला माल गांव के सहयोग से वितरण किया गया।

वितरण कार्यक्रम में प्रधान पति श्री चन्द्र सिंह भैसोड़ा ऊर्फ राजू प्रकाश सिंह भैसोड़ा हरक सिंह भैसोड़ा भूवन सिंह सांगा व डूपाल सिंह भैसोड़ा आदि थे पुष्कर सिंह भैसोड़ा ने सभी व्यक्तियों से आग्रह भी किया कि लोग अपने गांव और क्षेत्र में सभी का सहयोग करें ताकि लोगों की सहायता हो सके।