जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा धारकीतुनी के पास मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। टीन सेट की दीवार अचानक टूटकर वहां सो रहे दो नेपाली युवकों के ऊपर जा गिरी। मलबे में दबने से दोनों युवकों की मौत हो गई। मृतकों की उम्र करीब 30 और 35 वर्ष बताई जा रही है।
हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी समेत प्रशासनिक अधिकारी और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। मलबा हटाकर दोनों युवकों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
मौके पर जिलाधिकारी अनसुल सिंह,सी डी ओ रामजी शरण शर्मा, SDM संजय कुमार, नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा, तहसीलदार रवि साह, पार्षद अमित साह मोनू , पार्षद अभिषेक जोशी, SDRF, NDRF और फायर के लोग मौजूद रहे
घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। प्रशासन द्वारा हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है तथा मृतकों की पहचान और अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।