Mon. Apr 20th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा 30 सितंबर भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान के दूसरे चरण के तहत आज दन्या व जैंती भनोली मंडल में कार्यक्रम आयोजित किए गए इस अवसर पर उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के अल्मोड़ा जिला प्रभारी वह सदस्यता ध्यान की प्रदेश सह-संयोजक प्रदीप बिष्ट ने बताया कि अल्मोड़ा जिले में सदस्यता अभियान अपने लक्ष्य के अनुरूप चल रहा है और जिला अल्मोड़ा सदस्यता अभियान में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर बना हुआ है उन्होंने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि सदस्यता अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता इस बार अल्मोड़ा जनपद में सदस्यता का नया रिकॉर्ड कायम करेंगे इस अवसर पर उपस्थित विधायक मोहन सिंह मेहरा ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि सदस्यता के लिए कार्यकर्ता दूसरे चरण में ऑफलाइन माध्यम से नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने के अभियान में घर-घर जाकर सदस्यता अभियान को गति प्रदान करें इस अवसर पर उपस्थित जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने कहा कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ता सदस्यता अभियान अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी कर रहे हैं उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक सदस्यता के लिए बूथ स्तर पर और कार्य करने की आवश्यकता है विधानसभा के संयोजक ललित लटवाल ने कहा कि जागेश्वर विधानसभा के अंतर्गत चारों मंडलों में अच्छा कार्य हो रहा है लेकिन अभी भी जिन स्थानों पर नेटवर्क की समस्या आ रही है वहां पर ऑफलाइन के माध्यम से सदस्यता कराई जाएगी इस अवसर पर जिला प्रभारी प्रदीप बिष्ट विधायक मोहन सिंह मेहरा जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा जिला सदस्यता प्रमुख प्रकाश भट्ट विधानसभा संयोजक ललित लटवाल मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह डसीला कुंदन सिंह नगर कोटी हरीश प्रसाद  खीम सिंह मंडल संयोजक पूनम पालीवाल महामंत्री महेंद्र सिंह मेहरा दिनेश पांडे मदन रावत त्रिलोक रावल ललिता ढैला नीमा ढैला दीवान राम कोहली जगदीश कांडपाल जगदीश नाथ गोस्वामी सहित बूथ अध्यक्ष बूथ संयोजक वह अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।