Wed. Mar 25th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अराजकतत्वों पर नज़र


   अपराधों पर लगाम एवम स्कूली बच्चों को सुरक्षित महसूस कराने हेतु लगाने हेतु प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा सभी थाना/ चौकी प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्र में पड़ने वाले स्कूलों के खुलने व बंद होने के समय पुलिस गश्त हेतु निर्देशित किया गया था।

  इसी क्रम में आज दिनांक- 02/09/24 को पुलिस द्वारा अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत स्कूलों के खुलने व बंद होते समय पुलिस की मौजूदगी रही एवम अराजक, शरारती तत्वों एवं स्कूली बच्चों से छेड़छाड़ करने वाले मनचलों पर भी पैनी नज़र रखी गई।