जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा । सोबन सिंह जीना विवि के शिक्षा संकाय एवं लक्ष्मी देवी टम्टा महिला अध्ययन केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में भारत पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न प्रख्यात शिक्षाविद एवं दार्शनिक डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस समारोह मनाया गया ।
इस अवसर पर विकसित भारत के निर्माण में शिक्षकों की उभरती भूमिकाः अवसर एवं चुनौतिया” विषय पर एक विचार गोष्ठी भी आयोजित की गई।


कार्यक्रम का शुभारंभ विभाग के विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों द्वारा हिमालय बचाओं प्रतिज्ञा के साथ किया। कार्यक्रमों की शुरुआत संकाय अध्यक्ष प्रो भीमा मनराल ने द्वीप प्रज्जवलन कर किया। जिसके बाद बीएड व एमएड प्रशिक्षुओं की ओर से सरस्वती वंदना कीं। डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर संकायाध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष प्रो भीमा मनराल द्वारा एक अध्यापक होने के अर्थ, शिक्षक की महतत्ता एवं गुणों पर प्रकाश डाला। लक्ष्मी देवी टम्टा महिला अध्ययन केन्द्र की संयोजक डॉ संगीता पवार द्वारा विकसित भारत के निर्माण में शिक्षकों की उभरती भूमिका एवं चुनौतियों के विषय में जानकारी देते हुए भावी शिक्षकों में सीखने की क्षमता को बढ़ावा दिए जाने पर बल दिया गया। विभाग के अन्य प्राध्यापकों द्वारा डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के विचारों एवं संदेशों पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में “विकसित भारत के निर्माण में शिक्षकों की उभरती भूमिकाः अवसर एवं चुनौतियाँ” विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी में भूमिका लोहनी एमएड तृतीय सेमेस्टर, प्राची भट्ट बीएड प्रथम सेमेस्टर द्वारा संयुक्त रूप प्रथम स्थान, तनुजा प्रथम व तृतीय सेमेस्टर एवं दिव्या धामी बीएड प्रथम सेमेस्टर एवं तनुजा एमएड तृतीय सेमेस्टर द्वारा क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किए गए। इस मौके पर डॉ रिजवाना सिद्दीकी, डॉ ममता असवाल, डॉ नीलम, मनोज कुमार समेत अतिथि प्राध्यापक मौजूद रहे।