Thu. Mar 26th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

ताबड़तोड़ कार्यवाही, 108 ई रिक्शा/टैम्पो चालकों पर कार्यवाही, 12 हुए सीज, जुर्माना जमा


  आज दिनाक- 06/09/2024 को  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा  द्वारा जनपद में अपराधों पर नियंत्रण एवम शहर में यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सभी थाना/चौकी/यातायात/सीपीयू को जनपद में वृहद ई-रिक्शा और टैपो चैकिंग अभियान चला कर नियमों का उल्लंघन करने वाले के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

    उक्त अभियान हरबंस सिंह एसपी क्राइम/यातायात नैनीताल एवम प्रकाश चंद्र एसपी सिटी के पर्यवेक्षण में नैनीताल पुलिस टीम द्वारा चलाया जा रहा है।

      अभियान के दौरान पुलिस द्वारा लगातार विभिन्न स्थानों पर ई-रिक्शा और टेंपो चालकों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

     चैकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही है। दस्तावेजों में अनियमितता पाए जाने पर 108 ई रिक्शा व टैम्पो चालकों के खिलाफ चालान काटे गए और कुछ मामलों में 12 ई रिक्शा/ टेंपो भी सीज कर 57,500 रुपये जुर्माना जमा किया गया।
     वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस व अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जिन वाहनों में कोई भी कमी पाई गई, उन पर तत्काल प्रभाव से कार्यवाही की जा रही है।
   एसएसपी नैनीताल बताया कि यह अभियान शहर में सुरक्षा और यातायात को सुचारु रूप से बनाए रखने के लिए आवश्यक है। इस अभियान का उद्देश्य न केवल नियमों का पालन सुनिश्चित करना है, बल्कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों को नियंत्रित करना भी है।
     नैनीताल पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें। उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।