Mon. Oct 13th, 2025

चोरगलिया पुलिस द्वारा 24 घण्टे के अन्दर चोरी का किया खुलासा

Spread the love

जनतानामा  न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

चोरी के माल के साथ किया एक युवक को किया गिरफ्तार
            
हल्द्वानी दिनांक 07/09/2024 को वादी  विशाल मेहरा उपरोक्त के द्वारा थाना चोरगलिया को एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि दिनांक 05/09/2024 मेरे घर में अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोदाम का ताला तोड़कर घर से 02 बड़े परात, 02 छोटे, 01 लोटा, 01 तोला व अनाज गेहूं गोदाम से चोरी हो गया है इस सम्बन्ध मे थाना चोरगलिया में मु0 FIR N0. 71/2024 धारा 305(A)/341(4) BNS पंजीकृत किया गया था।
    चोरी हुए सामान की बरामदगी हेतु थानाध्यक्ष चोरगलिया  भुवन राणा के पर्यवेक्षण में उ0नि0 सुरभि राणा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।
     आज दिनांक 08/09/2024 को  पतारसी सुरागरसी व अन्य माध्यम से अभियोग से सम्बन्धित चोरी हुए सामान की बरामदगी कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।


गिरफ्तारी:-

गोपाल सिह पुत्र लाल सिह निवासी बांसखेड़ा रामबाग गौलापार थाना चोरगलिया नैनीताल उम्र –32 वर्ष  

बरामदगी:-
(1) एक कट्टे के अन्दर  02 बड़े परात कांसे के, 03 छोटी बड़ी थाली कांसे की, 01 लोटा कांसे का, 01 छोटी तोली कांसे की,                                                        

(2) 03 कट्टों में क्रमशः 31.350 किग्रा0 गेहूं,   40.300 किग्रा0 गेहू,  29.300 किग्रा0 गेहूं
कुल 100.95 किग्रा0 गेहूं

गिरफ्तारी टीम:-


उ0नि0 सुरभि राणा
हे0का0 मलखान सिंह
कानि0 नवीन भट्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *