Fri. Mar 27th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

नवीन कानून,साईबर,महिला सुरक्षा आदि महत्वपूर्ण विषयों पर दी गई विस्तृत जानकारियाँ
 
       भारत सरकार के निर्देशानुसार Yuva/ MY Bharat Portal “छात्र पुलिस अनुभवात्मक अधिगम कार्यक्रम” (इंटर्नशीप)  के अन्तर्गत



    एसएसपी अल्मोड़ा   देवेन्द्र पींचा  के निर्देशन में जनपद के थानों में स्नातक/स्नातकोत्तर छात्र-छात्राओं को विभिन्न विषयों पर जागरुक किया जा रहा है।
           आज दिनांक 08/09/2024 को थानाध्यक्ष सोमेश्वर कश्मीर सिंह व महिला उपनिरीक्षक  सोनू बाफिला द्वारा थाने में उपस्थित सोमेश्वर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को विभिन्न विषयों पर जागरुक किया गया। नये आपराधिक कानूनों के बारे विस्तृत जानकारी दी गई।
1- साईबर क्राईम के बारे में जागरुक करते हुए उससे बचने के उपायों तथा हेल्पलाईन नंबर 1930 के बारे में जानकारी दी गई।
2- महिला उत्पीड़न/मानव तस्करी आदि के बारे में जानकारी देकर महिला सुरक्षा के लिए उपयोगी उत्तराखण्ड पुलिस एप के फीचर गौरा शक्ति/महिला सुरक्षा कानूनों के बारे में अवगत कराकर संकट के समय डायल 112 व उत्तराखंड पुलिस एप  के SOS बटन के उपयोग के बारे में जानकारी दी गई।
3- उपस्थित छात्राओं को जानकारी दी कि आपको गौरा शक्ति से अपने नजदीकी थाने में नियुक्त महिला अधिकारी/महिला कर्मचारियों के फोन नंबर मिल जायेंगे जिससे कोई भी समस्या होने पर संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते है।
4- छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों से आगाह कर जीवन में कभी भी नशा न करने के लिए प्रेरित किया गया।
5- इसके अतिरिक्त सीएम हेल्पलाईन नंबर 1905,चाईल्ड हेल्प लाईन नंबर 1098 आदि के बारे में जानकारी दी गई।