Fri. Mar 27th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

चोरगलिया पुलिस ने अवैध शराब की बरामद



   वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा,  द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के अंतर्गत युवाओं को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सभी थाना प्रभारी को कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में  प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा निर्देशन,  संगीता क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में डी0सी0फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा 12.15 ग्राम स्मैक एवम  भुवन सिंह राणा थानाध्यक्ष चोरगलिया के नेतृत्व में 49 पाउच अवैध शराब बरामद की है।

     दिनांक 08-09-24 को शहीद स्मारक से आगे डीपू नं0 1 लालकुआं क्षेत्रान्तर्गत गश्त के दौरान डीपू नंबर 1 लालकुआं के पास स्कूल के मैदान से सोहेल खान उर्फ वसूली पुत्र शौकत खान निवासी हाथीखाना लालकुआं नैनीताल को 12.15 ग्राम अवैध स्मैक  के गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में 8/21 NDPS Act में अभियोग पंजिकृत किया गया।

गिरफ्तारी टीम –


1- उ0नि0 सोमेंद्र सिंह
2-कांस्टेबल चंद्रशेखर
3-कानि0 कमल बिष्ट

49 पाउच देशी माल्टा मसालेदार शराब के साथ एक गिरफ्तार
               
पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान कुँवरपुर चौकी क्षेत्र से तारा भोज पुत्र स्व0 पूरन सिह भोज निवासी मल्ला गोरखपुर तिकोनिया थाना हल्द्वानी जिला नैनीताल उम्र 44 वर्ष को  कुल  49 पाउच देशी माल्टा मसालेदार शऱाब के साथ गिरफ्तार कर थाना चोरगलिया में FIR NO. 72/2024 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी टीम:-


1- हे0का0 मलखान सिंह
2- का0 चन्दन सिह