जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
आज दिनांक 9 सितंबर 2024 को जीआईसी अल्मोड़ा में एक विधिक कार्यशाला का आयोजन प्रधानाचार्य राजेश बिष्ट के आवाहन पर हुआ जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में विधिक विशेषज्ञ विनोद तिवारी द्वारा कार्यशाला का आयोजन कर बच्चों को कानून के बारे में जागरूक किया गया


इस अवसर पर विधिक विशेषज्ञ विनोद तिवारी छात्रों को भारतीय संविधान के अंतर्गत प्रदत्त मूल अधिकारों एवं विभिन्न कानून में बच्चों को दिए गए अधिकारों जैसे पोक्सो अधिनियम चाइल्ड राइट्स,UN कन्वेंशन ओंन चाइल्ड राइट्स, और शिक्षा के अधिकार से संबंधित बच्चों को उनके अधिकारों से परिचित करवाया गया
वही विनोद तिवारी द्वारा बच्चों को भावी भविष्य में कैरियर संबंधी सलाह भी प्रदान की गई
इस कार्यक्रम में क्वेश्चन आंसर और पब्लिक इंटरेक्शन राउंड भी रखा गया एक-एक करके बच्चों द्वारा प्रश्न पूछे गए और उनका जवाब विशेषज्ञ द्वारा दिया गया
इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री राजेश बिष्ट जी द्वारा विनोद तिवारी का आभार जताया गया और निकट भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों में पुनः भाग लेने की अपील की।
वही इस अवसर पर कई अन्य शिक्षक राजेश बिष्ट प्रधानाचार्य डा ०प्रेरणा गुर्रानी, डा ० जी एस रावत, बीबी गोस्वामी, आरपी पंत, दया राम, एनडी भट्ट , चंदन सिंह, रैना अधिकारी,समेत सैकड़ो छात्र छात्रा मौजूद रहे।।