जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा पुलिस के थाना देघाट ने 01 वांरटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा, द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को मा0 न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों में सम्बन्धित अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिये गये हैं।
सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष देघाट दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में देघाट पुलिस टीम द्वारा मा0न्यायालय से प्राप्त गैर जमानतीय वारंट फौजदारी वाद संख्या- 33/ 2023 धारा 380/ 411 आईपीसी से संबंधित वारंटी महेंद्र सिंह मेहरा उम्र 25 वर्ष पुत्र स्वर्गीय बचे सिंह मेहरा निवासी तल्ला मेहरगांव, देघाट अल्मोड़ा जो काफी समय से माननीय न्यायालय के सम्मुख पेश नहीं हो रहा था।
उक्त वारंटी अभियुक्त को आज दिनांक- 10.09.2024 को देघाट से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार करने वाली देघाट पुलिस टीम-
1- उप निरीक्षक हरविंदर कुमार,
2- कांस्टेबल नीरज बिष्ट
3- रि0 कानि0 मदन सिंह