Sat. Mar 28th, 2026
Spread the love

जनतानामा न्यूज़ अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा पुलिस के थाना भतरौजखान ने 01 वांरटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार


    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा,  द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को मा0 न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों में सम्बन्धित अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिये गये हैं।

   निर्देशों के क्रम में सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष भतरौजखान सुशील कुमार के नेतृत्व में भतरौजखान पुलिस टीम द्वारा मा0न्यायालय से प्राप्त वारंट फौजदारी वाद संख्या-10/2023  धारा 26/42 भारतीय वन अधिनियम से सम्बन्धित वारंटी अभियुक्त ओमप्रकाश बहुगुणा पुत्र धर्मानन्द बहुगुणा निवासी-शहरफाटक लमगड़ा  जो काफी समय से माननीय न्यायालय के सम्मुख पेश नहीं हो रहा था।

        उक्त वारंटी अभियुक्त को आज दिनांक- 10.09.2024 को लमगड़ा से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार करने वाली भतरौजखान पुलिस टीम-

1- अपर उप निरीक्षक करतार सिंह ,
2- हेड कानि0  आनन्द त्रिपाठी 
3- कानि0  संदीप मलिक